कीवी एक ऐसा जादुई फल है, जो आपको कई फायदे प्रदान करता है। डेली की लाइफ में यह फल कम ही खाया जाता है। लेकिन इसमें ऐसे पोषक तत्व छुपे है जिनको जानकर आप हैरान हो जाएंगे। बाहर से भूरा और अंदर से हरा दिखने वाला कीवी अपने खट्टे और मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है। कीवी विटामिन C का अच्छा स्रोत होता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके अलावा कीवी में फाइबर, पोटैशियम, और विटामिन K भी पाया जाता है, जो हमारी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कीवी खाने के फायदे इतने अदभुत है कि ये हमें अनेक बीमारियों में फायदा पहुंचाता है।
कीवी डेंगू जैसी बीमारी से हमारी रक्षा करने के साथ ही हमारे हार्ट को भी सेहत प्रदान करता है। इसके अलावा ये हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर हमारे पाचन को भी मजबूत बनाता है। आईए जाने कीवी से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी लाभों को और समझें कि यह किन बीमारियों में हमें फायदा पहुंचाता हैं।

यह भी पढ़ें: बेलपत्र खाने के फायदे- डायबिटीज के साथ इन बीमारियों में भी है लाभकारी
कीवी में पाएं जाने वाले पोषक तत्व और उनका अनुपात
कीवी में पाएं जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन सी, पोटैशियम और फोलिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा यह फाइबर, विटामिन ई, पॉलीफेनॉल्स, और कैरोटीनॉयड का भी बेहतरीन स्रोत माना जाता है। आगे की तालिका में कीवी में पाएं जाने वाले सभी महत्वपूर्ण स्रोतों का अनुमानित अनुपात बताया जा रहा है।
पोषक तत्व | अनुपात (प्रति 100 ग्राम में) |
कैलोरी | 65 किलोकैलोरी |
कैल्शियम | 34 मिलीग्राम |
प्रोटीन | 1.15 ग्राम |
आयरन | 0.31 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 13 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 43 मिलीग्राम |
पोटैशियम | 312 मिलीग्राम |
सोडियम | 5 मिलीग्राम |
जिंक | 0.14 मिलीग्राम |
विटामीन ए | 6 माइक्रोग्राम |
विटामिन ई | 1.46 मिलीग्राम |
फोलेट | 28 माइक्रोग्राम |
विटामिन K | 40.3 माइक्रोग्राम |
विटामिन C | 91.7 मिलीग्राम |
थायमिन | 0.027 मिलीग्राम |
राइबोफ्लेविन | 0.025 मिलीग्राम |
मैंगनीज | 0.098 मिलीग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 14.9 ग्राम |
फ़ाइबर | 3 ग्राम |
शुगर | 8.99 ग्राम |
सुक्रोज | 0.18 ग्राम |
ग्लूकोज़ | 4.11 ग्राम |
फ्रक्टोज़ | 4.45 ग्राम |
माल्टोज़ | 0.19 ग्राम |
गैलेक्टोज़ | 0.17 ग्राम |
कैरोटीन | 52 माइक्रोग्राम |
कॉपर | 0.13 मिलीग्राम |
विटामिन B6 | 0.063 मिलीग्राम |
कीवी खाने के फायदे
कीवी हमें एक या दो नहीं बल्कि अनेक बीमारियों में हमें फायदा पहुंचाता है। आइयें जाने कीवी खाने के फायदे को-

यह भी पढ़ें: अंगूर एक फायदे अनेक : सेहत को कर देगा दुरुस्त जानिए अंगूर खाने के फ़ायदे
हृदय के लिए फायदेमंद
कीवी खाना हमारे स्वास्थ्य के काफी फायदेमंद होता है। कीवी में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। कीवी में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। पोटैशियम हमारे ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है और हृदय रोगों के खतरे को कम करता है। इसके अलावा कीवी में फाइबर की मात्रा भी पाई जाती है। फाइबर हमारे पाचन को सही रखने में मदद करता है और लिपिड प्रोफाइल को सुधारता है। इसके अलावा, फाइबर का सेवन हृदय के रोग के खतरे को कम कर सकता है।
डेंगू की बीमारी में लाभदायक
डेंगू एक ऐसी बीमारी है जो मुख्य रूप से मच्छरों के काटने से होती है। इस बीमारी के होने के बाद मरीज को प्लेटलेट्स गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। कीवी का सेवन आपको इस समस्या से बचा सकता है। इसमें विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है। विटामिन C हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। विटामिन C डेंगू के वाइरस को फैलने से भी रोकता है। यह इस बीमारी के खतरे को कम कर सकता है। इसके अलावा, कीवी में पाया जाने वाला फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी हमारी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करते है और सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते है।
पाचन बनाएं मजबूत
पाचन की समस्या आजकल आम होती जा रही है। इस तरह की समस्या हमारे बैड फूड हैबिट्स के चलते देखने को मिलती है। कीवी आपको इस समस्या से भी आराम दिलाता है। कीवी फाइबर का एक अच्छा सोर्स माना गया है। यदि आप अपने आहार में रिच फाइबर डायट लेते है तो यह आपके पाचन को सुधरता है। इसके अलावा कीवी में पाया जाने वाला एन्जाइम ब्रोमेलैन भी पाचन को सही रखने में मदद करता है। यह एक प्राकृतिक एन्जाइम होता है जो भोजन को ऑब्जर्व करने में हमारी मदद करता है और भोजन को अच्छे से पचाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: मस्त हो जाओगे चीकू खा के, जानिए 10 चीकू खाने के फायदे जिनको आपने कभी नहीं सुना होगा
आंखों के लिए फायदेमंद
यदि आपको आंखों की समस्या हो रही है तब भी आप कीवी का सेवन कर सकते है। कीवी विटामिन C का एक अच्छा सोर्स है। विटामिन C आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करता है और आंखों की खराबी के खतरे को कम करता है। इसके अलावा कीवी में विटामिन A भी पाया जाता है। विटामिन A हमें रात को देखने में हमारी मदद करता है। इसीलिए कीवी खाने के फायदे में आंखों से जुड़ा फायदा भी शामिल है।
कीवी खाने में रखी जाने वाली सावधानियां
कीवी खाने के फायदे के साथ ही इसके कुछ नुकसान भी हो सकते है। यदि आप नीचे बताई गई किसी भी समस्या से गुजर रहे है तो आपको कीवी खाने से बचना चाहिए।
- कुछ लोगों को कीवी खाने से एलर्जी भी हो सकती है। इसीलिए ऐसे लोगों को कीवी का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।
- गर्भवती महिलाएं को भी कीवी के सेवन को डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।
- अगर आप किसी सर्जरी से गुजर रहे है तो भी आपको कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है।
- अधिक मात्रा में विटामीन C ग्रहण करने से आपकी स्किन से रिलेटेड समस्या या एलर्जी हो सकती है। इसीलिए पूरी तरह जांच के बाद ही आपको इसका सेवन करना चाहिए।
- अधिक पके हुए या कच्चे कीवी का सेवन करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि यह आपकी त्वचा में जलन या आंखों में खुजली का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें: 5 ज़बरदस्त आंवला खाने के फायदे – जान के हो जाएँगे आप हैरान
उम्मीद करते है आपको हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से कीवी खाने के फायदे से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्पूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए BeatO के साथ बने रहिये।
बेस्ट डायबिटीज केयर के लिए BeatOऔर डॉ. नवनीत अग्रवाल को चुनें। डायबिटीज में विशेषज्ञता के साथ, हमारी टीम बेहतर स्वास्थ्य मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इसलिए बिना देरी के अपना वर्चुअल परामर्श बुक करें!
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।