मुनक्का काले अंगूरों का एक सूखा रूप है, जिसे अंग्रेजी में ब्लैक ग्रेप ‘किशमिश’ भी कहा जाता है। मुनक्का में फाइबर, विटामिन सी, जिंक, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और राइबोफ्लेविन, थियामिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं। मुनक्का पारंपरिक रूप से सर्दियों के दौरान प्रतिरक्षा को बढ़ाने और मेटाबोलिज्म हेल्थ को सुधारने के लिए खाया जाता है। मुनक्का में कॉन्सेंट्रेटेड न्यूट्रिएंट्स और और फ्रुक्टोज मौजूद होते हैं, जो इसे ज्यादा हेल्दी बनाते हैं।

पोषक तत्व | मात्रा |
सोडियम (26 मि.ग्रा) | 1% |
कार्बोहाइड्रेट (79 ग्राम) | 29% |
आहारीय फ़ाइबर (4.5 ग्राम) | 16 % |
कैल्शियम (62 मि.ग्रा ) | 5 % |
पोटैशियम (744 मि.ग्रा) | 16 % |
प्रोटीन (3.3 ग्राम) | 7% |
आयरन (1.8 मि.ग्रा) | 10% |
मुनक्का खाने में मीठा होता है। यह दो प्रकार का होता है। एक लाल मुनक्का और दूसरा काला मुनक्का। मुनक्का में विटामिन-ए और ई मौजूद होता है, जो त्वचा में नई कोशिकाओं के बनने में मदद करता है। साथ ही मुनक्का में रेस्वेराट्रोल पाया जाता है, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए मुनक्का के फायदे और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पाचन तंत्र को करता है ठीक
मुनक्का खाने से पाचन संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है। मुनक्का में मौजूद फाइबर टॉक्सिक पदार्थों को शरीर से बाहर करने में मदद करता है। पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए आपको 8-10 मुनक्का को दूध में अच्छे से उबाल लेना चाहिए और फिर इसका सेवन करना चाहिए। बेहतर इम्यूनिटी के लिए मुनक्का खाना फायदेमंद साबित होता है।
ये भी पढ़ें: साधारण सी दिखने वाली मूली में छिपे हैं जादुई फायदे
हड्डियों को करता है मजबूत
मुनक्का में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। मुनक्का को दूध के साथ सेवन करने से भी हड्डियां मजबूत बनती हैं। मुनक्का और दूध के मिश्रण में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलेट, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। मुनक्का का रोजाना सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती हैं।
वजन बढ़ाने में करता है मदद
मुनक्का में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज पाया जाता है, जिससे यह वजन बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना सुबह-शाम 10 मुनक्का और 5 छुहारे का सेवन करने से आपका वजन बढ़ना शुरू हो जाएगा। वजन बढ़ाने के लिए आपको मुनक्का वाला दूध पीने की जरूरत है। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा। साथ ही यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।

स्किन और बालों को रखता है स्वस्थ्य
मुनक्का एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है और शरीर से टॉक्सिंस को बाहर करता है। साथ ही ये बालों को भी हेल्थी रखता है और स्कैल्प को एलर्जी से बचाता है।
ये भी पढ़ें: नाशपाती करता है आपकी बीमारियों का नाश: जानें नाशपाती खाने के फायदे
आंखों के लिए होता है फायदेमंद
मुनक्का में मौजूद विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आंखों को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। पॉलीफेनोलिक के लिए मुनक्का को अच्छा स्त्रोत माना जाता है। पॉलीफेनोलिक एक तरह का फाइटोन्यूट्रिएंट है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं, मुनक्का में मौजूद अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स आंखों को रतौंधी, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद से बचाने में मददगार होता है।
यौन शक्ति बढ़ाने में करता है मदद
मुनक्का में मौजूद एमिनो एसिड पुरुषों की यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप भी यौन दुर्बलता की वजह से परेशान हैं तो रोजाना रात को सोते समय दूध के साथ मुनक्का खा सकते हैं।
हार्ट अटैक की समस्या को दूर करने में करता है मदद
मुनक्का के रोजाना सेवन से हार्ट अटैक की समस्या से निजात मिलने की संभावना रहती है। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो दिल को स्वस्थ्य रखता है। मुनक्के के पानी के साथ लहसुन की दो कलियां चबाने से ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहता है।
ये भी पढ़ें: इम्युनिटी से लेकर डायबिटीज में भी फायदेमंद है स्ट्रॉबेरी
कैंसर के खतरे को करता है कम
मुनक्का में कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट और कैपफेरोल नाम का फ्लेवेनॉइड पाया जाता है, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। ऐसे में मुनक्के का सेवन करना कैंसर के खतरे को कम करता है।
मुनक्का खाने के तरीके:
- मुनक्का को दूध के साथ लेना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। रात को सोने से एक घंटे पहले आप दूध में 10-12 मुनक्का उबाल लें और फिर उसे पी लें।
- मुनक्के को रातभर पानी में भिगोकर अगले दिन सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं। मुनक्के में पानी भिगोकर खाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। पानी में इसलिए भिगोने की जरूरत पड़ती है, ताकि यह मुलायम हो जाए और अपने अंदर मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स को पूरी तरह छोड़ दे।
- मुनक्के के पानी को फेंकना नहीं चाहिए। उसे पी लेना चाहिए, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
- मुनक्के में लहसुन की एक कली मिलाकर खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
- आप मुनक्के को कैप्सूल के रूप में भी ले सकते हैं। कई आयुर्वेदिक कंपनियां मुनक्के की कैप्सूल बनाती हैं। इसे आप खाना खाने के बाद खा सकते हैं।
- मुनक्के के काढ़े के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस काढ़े में तुलसी के 4 पत्ते, दालचीनी छाल के 2 टुकड़े, सोंठ 2 टुकड़े, काली मिर्च 1 और 4 मुनक्के को पानी में उबालकर सुबह-शाम पीना चाहिए। इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर होगा। साथ ही शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है।
- मुनक्का खाते समय आप इसके बीज को निकाल दें और इसे अच्छे से चबाकर खाएं।
- मुनक्का में सौंफ और अजवायन मिलाकर खाना बहुत फायदेमंद होता है।
- शहद के साथ मुनक्का मिलाकर खाना भी फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें: सब्जियों के राजा आलू में छिपे हैं आपकी सेहत के राज
मुनक्का खाते समय ये रखनी चाहिए सावधानी:
- मुनक्के की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे सर्दियों में सेवन करना चाहिए। हालांकि, गर्मियों में भी मुनक्के का सेवन किया जा सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में।
- सर्दियों में मुनक्का का सेवन आप सीधे चबाकर भी कर सकते हैं, लेकिन गर्मियों में मुनक्कों को भिगोकर खाना स्वास्थ्य के लिए ठीक रहेगा।
- अगर आप किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही मुनक्के का सेवन करना चाहिए।
- एसिडिटी से ग्रस्त लोगों को मुनक्का खाने से परहेज करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: करी पत्ता खाने के 6 फायदे जिन्हें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!
मुनक्का खाने के नुकसान:
- मुनक्का का अधिक सेवन करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आपको मुनक्का का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा ही नहीं बढ़ती, बल्कि इसकी अधिकता से दस्त, वजन ज्यादा बढ़ना, उल्टी, बुखार, फैटी लीवर, मुधमेह रोग आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
- डायबिटीज के मरीजों को मुनक्का खाने से बचना चाहिए, क्योंकि मुनक्के में मौजूद नेचुरल शुगर से ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
- मुनक्के में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको दस्त की समस्या हो सकती है।
- मुनक्के में मौजूद फाइबर के अधिक सेवन से ऐंठन, सूजन और गैस बनने जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
- कुछ लोगों को मुनक्का से एलर्जी होता है। उन्हें अपने डॉक्टर से उचित सलाह लेने के बाद ही मुनक्का का सेवन करना चाहिए।
- जिनकी सर्जरी हुई है, उन्हें मुनक्के का सेवन नहीं करना चाहिए। मुनक्का खून के जन्म की दर को धीमा कर देता और सर्जरी में अधिक खून बहने का खतरा हो सकता है।
- अगर आपको कहीं चोट लगी है और ब्लीडिंग कंडियशन में है तो आपको मुनक्का का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, चोट लगने पर खून देर से जमता है और मुनक्का का सेवन खून को जमने में धीमा कर देता है।
ये भी पढ़ें: वजन घटाने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए रामबाण है मौसंबी
उम्मीद है कि आपको इस लेख से मुनक्का खाने के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी मिल गई होगी। क्या आप अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच के लिए सही ग्लूकोमीटर की तलाश कर रहे हैं? तो BeatO का सस्ता और टिकाऊ स्मार्ट ग्लूकोमीटर किट आजमाएं।
बेस्ट डायबिटीज केयर के लिए BeatOऔर डॉ. नवनीत अग्रवाल को चुनें। डायबिटीज में विशेषज्ञता के साथ, हमारी टीम बेहतर स्वास्थ्य मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इसलिए बिना देरी के अपना वर्चुअल परामर्श बुक करें!
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।