10 रुपये में मिलने वाले कैथा फल के फायदे और नुकसान

5
(1)

कैथा फल के बारे में हम सभी ने सुना होगा। हम सब इसको अलग अलग तरिके से उपयोग में लेते हैं, लेकिन इसके फायदे बहुत कम ही लोग जानते हैं। कैथा कई ऐसे गुणों से भरपूर है जो स्वास्थय के लिए फायदेमंद है। कैथा में आयरन, कैल्शियम, फोस्फोरस और जिंक पर्याप्‍त मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन बी1 और बी2 भी पाया जाता है। इस ब्लॉग में कैथा फल के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है।  

कैथा फल क्या है?

कैथा फल के फायदे आयुर्वेदिक औषधि के रूप में होते हैं। माना जाता है कि तपस्या करने गये ध्रुव ने फलाहार के तौर पर इसे लिया था। कैथा फल के इतिहास की बात की जाये तो मन जाता है कि कैथा की खेती सबसे पहले भारत में की गई थी लेकिन यह एशिया के दक्षिणी भाग श्रीलंका, थाईलैंड और अन्य क्षेत्रों में भी पाया जाता है। इस पेड़ की लम्बाई 30 फीट तक होती है और इसका फल 5 से 7 सेंटीमीटर चौड़ा होता है। यह बाहर से सख्त और अंदर से मुलायम होता है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, जानें आलूबुखारा खाने के फायदे

कैथा फल के फायदे

कैथा एक ऐसा फल है जो कब्ज, अपच, अल्सर, बवासीर, डायरिया जैसी परेशानियों के साथ डायबिटीज के लिए रामबाण इलाज है। कैथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और शरीर में ताकत को बनाये रखता है। ऐसे ही कैथा फल के फायदे नीचे विस्तार से बताये गए हैं:

यह भी पढ़ें: चुकंदर के फायदे- डायबिटीज के लिए अद्भुत है इस के फायदे

डायबिटीज के लिए रामबाण

डायबिटीज में कैथा फल के फायदे बहुत हैं। कैथा का वैज्ञानिक नाम लिमोनिया एसिडिस्सिमा है। यह ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। इसके लगातार उपयोग से ब्लड में ग्लूकोज लेवल कम होता है। साथ ही इसके पेड़ से निकलने वाला फेरोनिया गूंदा डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण है।

लिवर और किडनी के लिए अच्छा

कैथा फल के फायदे लिवर और किडनी रोग में भी है। कैथा एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। इस फल का गूदा एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर के रूप में भी काम करता है और लिवर और किडनी के स्वास्थ्य की रक्षा करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: फॉलो करें ये डायबिटीज फूड चार्ट, काबू में रहेगा ब्लड शुगर

हाइपरग्लेसेमिया में लाभदायक

पीने के पानी में मौजूद फ्लोराइड ब्लड की ग्लूकोज सहिष्णुता को बढ़ाता है, जिससे हाई ब्लड शुगर या फ्लोराइड-प्रेरित हाइपरग्लेसेमिया हो जाता है। कैथा अपने अंदर मौजूद सैपोनिस, फाइटोस्टेरॉल, फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल्स और एस्कॉर्बिक एसिड, फ्लोराइड प्रेरित हाइपरग्लेसेमिया को नियंत्रित करने में उपयोगी है।

बेहतर नींद के लिए उपयोगी

कैथा की जड़ का उपयोग अनिद्रा से छुटकारा पाने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए किया जाता है। कैथा की जड़ का पाउडर बना कर अपने सिर के कनपटी और माथे पर लगाने से लगाने से अच्छी नींद आती है।

यह भी पढ़ें: पोंगल पर बनायें डायबिटीज फ्रेंडली रेसिपी और बढ़ाएं अपने स्वाद को

रोगाणुरोधी गुण

कैथा अपने एंटी-माइक्रोबियल गुणों के लिए भी जाना जाता है। लिमोनिया एसिडिसिमा की पत्तियों, छाल और फलों के खोल के अर्क में एस्ट्रैगोल, कुमारिन, ज़ैंथोटॉक्सिन जैसे कई यौगिक होते हैं जो कई बैक्टीरिया और फंगस के खिलाफ रोगाणुरोधी गतिविधि प्रदर्शित करते हैं। 

पाचन में सुधार

पाचन शक्ति में सुधार करने के लिए कैथा फल के फायदे भी किया जाता है। कैथा पेड़ की पत्तियां आपकी पाचन शक्ति की बढाती है। आप इसकी पत्तियों का जूस बना कर कर या पेस्ट बना कर उपयोग में ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज और डिहाइड्रेशन का क्या संबंध है?

कैंसर विरोधी गतिविधि

कई अध्ययनों से पता चला है कि कैथा फल के अर्क से स्तन कैंसर और कार्सिनोमा त्वचा कैंसर में लाभ होता है। कैथा में मौजूद एंटीमुटाजेनिक गुण कैंसर के लिए फायदेमंद है।

पोषक तत्वों से भरपूर

कैथा कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर है। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई खनिजों के साथ-साथ विटामिन ए, बी और सी भी महत्वपूर्ण मात्रा में होते हैं। इसके अलावा ये शरीर को शीतलता भी प्रदान करते हैं

घाव भरने के गुण

कैथा घाव भरने वाले गुणों के लिए जाने जाते हैं। लिमोनिया एसिडिसिमा एल के मेथनॉल अर्क में घाव भरने वाले महत्वपूर्ण गुण दिखाए हैं।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज वाले लोगों के लिए ब्लड शुगर मैनेज करना कितना जरुरी है?

कैथा के नुकसान

एलर्जी

अगर कैथा का सेवन किसी ने पहले नहीं किया है, तो उसे उससे एलर्जी होने की संभावना बहुत अधिक है।   

पाचन संबंधी समस्या

कैथा अगर सटीक मात्रा में ना लिया जाय तो इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। कई बार ज्यादा कैथा खाने से दस्त, उल्टी मचली भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज में काजू खाने के फायदे 

उम्मीद है आपको इस ब्लॉग से कैथा फल के फायदे के बारे में जानकारी मिल गई होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्पूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए BeatO के साथ बने रहिये। 

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Himani Maharshi

हिमानी महर्षि, एक अनुभवी कंटेंट मार्केटिंग, ब्रांड मार्केटिंग और स्टडी अब्रॉड एक्सपर्ट हैं, इनमें अपने विचारों को शब्दों की माला में पिरोने का हुनर है। मिडिया संस्थानों और कंटेंट राइटिंग में 5+ वर्षों के अनुभव के साथ, उन्होंने मीडिया, शिक्षा और हेल्थकेयर में लगातार विकसित हो रहे परिदृश्यों को नेविगेट किया है।