बीमारी अनेक समाधान सिर्फ एक: जानें रेनाटस नोवा के फायदे

4
(11)

आजकल की लाइफस्टाइल को देखते हुए यह कहा जा सकता है की हर कोई अपनी सेहत को लेकर परेशान है। इतनी बिजी लाइफ में अपनी सेहत के टाइम निकाल पाना काफी मुश्किल काम है। लेकिन आपकी मुश्किल तब और बढ़ जाती है जब आप कई समस्याओं से गुजर रहे हों और आपको कोई सॉलिड समाधान नहीं मिल पा रहा हो। ऐसे में आप नए-नए उपाय करते रहते हैं। लेकिन अगर आपको कोई ऐसा उपाय मिल जाए जो आपकी हर समस्या का इलाज कर सके तो ये आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। अब आपको लग रहा होगा कि ऐसा कैसे संभव है कि एक ही समाधान हर समस्या में कारगर कैसे हो सकता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल है क्योंकि यहां बात हो रही है रेनाटस नोवा की, जो आपकी लगभग हर बीमारी का इलाज करने में सक्षम है। इसमें पाएं जाने वाले गुण आपकी हर बीमारी का इलाज करने में काबिल है। आइए इस ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं रेनाटस नोवा के फायदे और इससे जुड़ी सभी महत्त्वपूर्ण जानकारियां जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: शुगर हारेगी देश जीतेगा- 20% डायबिटीज के मामले हो रहे हैं प्रदुषण से, इस बार वोट हेल्थ पे दे!

रेनाटस नोवा क्या है?

रेनाटस नोवा एक आयुर्वेदिक हर्बल सप्लीमेंट है जो हमारी भोजन के द्वारा रह गई पोषक तत्वों की कमी को दूर करने और हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करता है। इसका सेवन करके आप अपने शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं।

रेनाटस नोवा में पाएं जाने वाले पोषक तत्व

रेनाटस नोवा कई सारे पोषक तत्वों के मिश्रण से मिलकर बनी है। इसमें अश्वगंधा, शतावरी, दालचीनी, विटामिन ए, विटामिन बी, फाइबर, फैटी एसिड, अमीनो एसिड और फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

वैसे तो रेनाटस नोवा के प्रति कैप्सूल में पोषक तत्वों की मात्रा अलग अलग होती है लेकिन इसकी कुछ अनुमानित मात्रा की सारणी आगे दी जा रही है-

पोषक तत्वअनुमानित मात्रा
अश्वगंधा250 मिलिग्राम
गोक्षुरा150 मिलीग्राम
शतावरी100 मिलिग्राम
यमुना100 मिलीग्राम
अर्जुन75 मिलिग्राम
दालचीनी50 मिलीग्राम
लौंग50 मिलीग्राम
एला50 मिलीग्राम
अदरक50 मिलीग्राम
काली मिर्च25 मिलिग्राम
गुड़मार25 मिलिग्राम

यह भी पढ़ें: ब्लैककरंट खाने के फायदे, नुकसान और उपयोग: Black Currant in Hindi

रेनाटस नोवा खाने के फायदे

आइए विस्तार से जानते है रेनाटस नोवा खाने के फायदे-

शुगर लेवल को कंट्रोल करे

डायबिटीज की समस्या आजकल एक आम समस्या होती जा रही है। यदि आप भी डायबिटीज को लेकर परेशान हैं, तो आपके लिए रेनाटस नोवा का फायदा काफी फायदेमंद साबित होगा। इसमें पाएं जाने वाले पोषक तत्व आपकी डायबिटीज के लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद करते है। इसमें पाएं जाने वाले अश्वगंधा और गोक्षुरा, इंसुलिन के लेवल में सुधार करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें पाएं जाने वाले दालचीनी और अदरक, ग्लूकोज अवशोषण को कम करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर को सुधारे

रेनाटस नोवा खाने के फायदे हमें ब्लड प्रेशर में भी देखने को मिलते है। इसमें पाएं जाने वाले अर्जुन और यमुना ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करते हैं। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से हमारे हार्ट में ब्लड का सर्कुलेशन अच्छे से होता है जिससे ब्लड प्रेशर का लेवल का कंट्रोल होता है। इसमें पाएं जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

थायराइड से दिलाए आराम

थायराइड रोग मुख्य रूप से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से जुड़े होते हैं। रेनाटस नोवा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं, जिससे थायराइड रोग के लक्षणों में सुधार हो सकता है। इसी के साथ इसमें पाएं जाने वाले अश्वगंधा और शतावरी, थायराइड हार्मोन के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: शिमला मिर्च खाने के फायदे, नुकसान और उपयोग, जानें सबकुछ: Capsicum in Hindi

पाचन में सुधार लाए

डाइजेशन से जुड़ी समस्या आजकल आम होती जा रही है। लोगों की खराब लाइफस्टाइल का असर सीधे उनके पाचन तंत्र पर असर डालता है। ऐसे में आपको चाहिए कि आप ऐसी डाइट लें जो आपके पाचन को सुधारने में मदद कर सकें। पाचन की समस्या में आपको फाइबर रिच डाइट ज्यादा फायदा पहुंचाती है। रेनाटस नोवा में पाएं जाने वाले पोषक तत्व आपकी फाइबर की कमी को पूरा करने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए इसका नियमित सेवन आपके पाचन को मजबूत करने में काफी मदद करता है।

रेनाटस नोवा का सेवन कैसे करें

वैसे तो रेनाटस नोवा आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है लेकिन इसका सेवन आप कई बीमारियों से बचने के लिए कर सकते हैं। इसके सेवन के कई तरीके हो सकते हैं। आगे इसके सेवन के कुछ तरीके बताए जा रहे हैं-

  • आप रेनाटस नोवा का सेवन कैप्सूल के रूप में भी कर सकते हैं। बाजार में यह आसानी से उपलब्ध भी हैं। प्रतिदिन 1 या 2 कैप्सूल का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित होगा।
  • आप रेनाटस नोवा का सेवन पाउडर के रूप में भी कर सकते हैं। इसके पाउडर को आप पानी, दूध या जूस में मिलाकर ले सकते हैं।
  • आप रेनाटस नोवा का सेवन चाय के रूप में भी कर सकते हैं। 1-2 चम्मच रेनाटस नोवा चायपत्ती को 1 कप गर्म पानी में 5-10 मिनट के लिए उबालें। चाय को छान लें और स्वाद के लिए शहद या नींबू का रस मिलाएं।

यह भी पढ़ें: बेज़ान बालों में डाल देगा जान, हैरान हो जाओगे अदरक के तेल के फायदे जानकर

रेनाटस नोवा का सेवन करते समय रखी जाने वाली सावधानियां

आगे कुछ सावधानियां बताई जा रही हैं जिनका ध्यान आपको इसका सेवन करने से पहले रखना होगा-

  • यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो आपको इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी होगी। डॉक्टर की सलाह के बाद ही आप इसका सेवन करे अन्यथा आपको कुछ प्रतिकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
  • यदि आप कोई अन्य दवा ले रहे हैं, तो रेनाटस नोवा का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें। कुछ दवाओं के साथ रेनाटस नोवा रिएक्शन कर सकता है, जिससे दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
  • रेनाटस नोवा के डिब्बे पर लगे लेबल पर सुझाई गई खुराक से अधिक रेनाटस नोवा का सेवन न करें। अधिक खुराक लेने से गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
  • यदि आप प्रेगनेंट हैं, तो रेनाटस नोवा का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें। ऐसी स्थिति में आपको कुछ प्रतिकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
  • यदि आपको इसके सेवन किसी भी प्रकार की एलर्जी जैसे परिणाम मिल रहे हैं, तो रेनाटस नोवा का सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ेगी।
  • बच्चों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

उम्मीद करते है आपको हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से रेनाटस नोवा के फायदे से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्पूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए BeatO के साथ बने रहिये।

क्या आपको भी एक अच्छे और भरोसेमंद डायबिटीज डॉक्टर की तलाश है, तो 25+ वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल डायबेटोलॉजिस्ट पुरस्कार विजेता डॉ. नवनीत अग्रवाल को चुनें। जो घर बैठे डायबिटीज नियंत्रण करने के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Prakhar Tiwari

प्रखर एक एक्सपर्ट कंटेंट राइटर हैं जिन्हें रोचक खबरें लिखने का शौक है। ये विभिन्न विषयों पर लिख चुके हैं और नए रोमांचक विषयों के बारे में सीखने में दिलचस्पी रखते हैं। एक पेशेवर कंटेंट राइटर के रूप में इन्होंने यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए भी सराहनीय लेख लिखे हैं।